राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी ‘राघव’–
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि दीपावली तक जिला मुख्यालयों से लेकर गांवों में बिजली कटौती नहीं होगी। मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी कार्यालय से सोशल मीडिया सहित ज्ञापित सूचना के अनुसार जनपदों के साथ-साथ गांवों में भी 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए ऊर्जा विभाग की ओर से 20 हजार मेगावाट बिजली आपूर्ति की तैयारी की गई है।

दीपावली पर्व के मद्देनजर यूपी पावर कारपोरेशन ने स्थानीय फाल्ट या ब्रेकडाउन से निपटने के लिए स्थानीय अधिकारियों को पहले से तैयारियों के लिए निर्देशित किया है। अधिकारियों को आकस्मिक प्रबंधन और सभी जरूरी उपकरणों का इंतजाम पहले से करने के निर्देश दिए हैं। दीपावली पर मुख्यमंत्री महोदय ने प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके अंतर्गत शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। यूपी पॉवर कारपोरेशन ने इसके लिए अतिरिक्त बिजली आपूर्ति के इंतजाम सुनिश्चित किए हैं।