केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं में स्वच्छता पखवाडा 1/9/19 से 15/9/19 तक के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने हर प्रसाद मंदिर एवं उसके आस-पास सफाई अभियान चलाया गया । नागरिकों ने छात्राओं के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की और टीम के प्रयास को सराहनीय बताया । नागरिकों ने कहा कि समय-समय पर स्वच्छता कार्य चलते रहने चाहिए। इससे दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिलती है ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अमलेश गुप्ता ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया और कहा जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर निवास करते हैं ।अतः हम सभी को साफ सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए ।समस्त कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी कु0 प्रवीण रानी के दिशा-निर्देशन में हुआ