मनोरंजन की आनलाइन सेवायें विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध :- वर्मा

हरदोई, सू0वि0, 03 जनवरी 2019ः- वाणिज्य कर अधिकारी इन्द्र भान वर्मा ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार द्वारा वाणिज्य कर विभाग के अन्तर्गत मनोरंजन संबंधित सेवाओं को आनलाइन कर दिया गया है। उन्होने बताया कि एकल सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, संचल सिनेमा/विशेष चलचित्र प्रदर्शन, वीडियो सिनेमा, सचल वीडियो सिनेमा, स्थानीय चैनल और वीडियो लाइब्रेरी हेतु नवीन लाइसेंस व लाइसेंस के नवीनीकरण, चलचित्र/डिजिटल प्रोजेक्शन सिस्टम के लिए आपरेटर परमिट तथा विभिन्न मनोरंजन के लिए अनुमति (लाइसेंस्ड मनोरंजन, केबिल ओर डीटीएच को छोड़ कर) मनोरंजन पार्क/ वाटर पार्क, कैबरे या फलोर शो, झूला, वीडियो गेम्स, कौशल खेल, मिमिकरी, कार्निवाल, पपेट शो, अशास्त्रीय संगीत, घुड़दौड़, पूल गेम, वालिंग येेले, विलियर्डस, स्नूकर उक्त सूची के अतिरिक्त अन्य मनोरंजन की आनलाइन सेवायें विभागीय पोर्टल तथा ई-डिस्टिक पोर्टल पर उपलब्ध है।

श्री वर्मा ने कहा है कि इन सेवाओं के आनलाइन आवेदन जन सुविधा केन्द्र तथा व्यक्तिगत इन्टरनेट के माध्यम से किये जा सकते है और संबंधित विभागीय पोर्टल पर सेवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताओं का विस्तृत विवरण उपलब्ध है। उन्होने संबंधित को अवगत कराया है कि शासन द्वारा जनहित गारण्टी अधिनियम के अन्तर्गत आनलाइन की गयी वाणिज्य कर विभाग के सम्बन्धित सेवाओं का लाभ विभागीय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त करें।