जनता को सरकार के ख़िलाफ जाने की दी जा रही सज़ा ?

पेट्रोल और डीज़ल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी को लेकर जनपक्ष और विपक्ष दोनों ही मोदी सरकार पर हमलावर हैं । इसी कड़ी में राजनीति को नई राह पर ले जाने का दावा करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर कहा कि सरकार कर्नाटक चुनाव तक पेट्रोल-डीज़ल के दाम नहीं बढ़ा रही थी लेकिन परिणाम पलटते ही इनके दामों में रिकार्डतोड़ बढ़ोत्तरी कर जनता की कमर तोड़ दी गयी है । क्या जनता को सरकार के ख़िलाफ जाने की सज़ा दी जा रही है ? लगता है अब सत्ताधारी जनता से भी बदले की भावना से पेश आ रहे हैं । निंदनीय!