राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संघटन की ओर से बंबूपुर में किया गया पौधारोपण

कौशाम्बी : राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत शुक्रवार को बम्बूपुर गांव स्थित एक विद्यालय एवं सिराथू ब्लॉक परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया पौधरोपण । इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वृक्षों से होने वाले लाभ के बारे में अपने अपने विचार रखे ।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ निशीथ श्रीवास्तव ने पेड़ो के संरक्षण पर जोर दिया व उपाय बताए । कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ निशीथ श्रीवास्तव , शालिग्राम तिवारी , हीरालाल सरोज , दिलीप सिंह पटेल , उमेशचंद्र शर्मा , दीपक गुप्ता , अमन कुमार पटेल , तेज सिंह पटेल आदि लोग मौजूद रहे ।

—————जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट