मल्लावां में आई.जी. लखनऊ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

           निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है।कहीं भी अगर गड़बड़ी की गई तो कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।कुछ इसी आशय के साथ आईजी व एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और निर्देश दिए। कस्बा मल्लावां में आईजी रेंज जय नारायण सिंह व एसपी विपिन कुमार मिश्र ने मतदान केंद्रों का किया भ्रमण।इस दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लावा को चुनाव के दौरान आवश्यक कार्यवाही व निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।