हत्या के मामले में सांडी पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप, ए.एस.पी .की गाड़ी के सामने लेटकर रोयीं महिलाएं

               एसपी कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दो महिलाएं एएसपी पश्चिमी निधि सोनकर की सरकारी गाड़ी के आगे लेटकर रोने लगी।काफी देर तक हंगामा होने के बाद महिला पुलिस महिलाओं को साथ लेकर गयी और कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
      मामला हरदोई जिले के थाना सांडी क्षेत्र के ताले पुरवा का है।यहां 7 नवंबर को रामसेवक 55 पुत्र रामलाल की पीट पीट कर उसके ही भाई ने हत्या कर दी थी।बताया जाता है कि मृतक का मंगलवार की सुबह भाई सुंदरलाल से सुबह बटवारा हो रहा था जिसमें सुंदरलाल के पुत्र अनिल सुधीर पत्नी किशोरी तथा सुंदरलाल ने मिलकर बेईमानी करनी चाही जिसका विरोध करने पर रामसेवक को उक्त लोगों ने पीट-पीटकर मार दिया।
       मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी लेकिन परिजन हत्या के मामले में तरमीम कराने की मांग को लेकर लगातार चक्कर काट रहे है।मंगलवार को मृतक की पुत्री व मृतक की पत्नी शांति देवी उर्फ कटोरी एएसपी पश्चिमी की गाड़ी के सामने लेट गयी और रोना पीटना शुरू कर दिया जिसके चलते काफी देर हंगामा होता रहा।बाद में पहुंची महिला थाने की पुलिस दोनों को साथ लेकर गयी और कार्यवाही का भरोसा दिलाया।एएसपी निधि सोनकर ने बताया कि मामले में कार्यवाही की जा रही है।