राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आपसी हितों के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विषयों पर की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रूस के सोची शहर में राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ आपसी हितों के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विषयों पर बातचीत की। ये बातचीत रूस के राष्ट्रपति के ग्रीष्मकालीन निवास बोचारेव रुचे में हुई। प्रधानमंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि ऐतिहासिक रूप से सुदृढ़ संबंधों वाले दोनों देश शंघाई सहयोग संगठन-एस सी ओ, ब्रिक्स और नॉर्थ-साउथ कोरिडोर जैसे बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एस सी ओ की सदस्यता के लिए रूस के प्रयासों के लिए श्री पुतिन का आभार व्यक्त किया। हमारे लिए खुशी की बात है चाहे एससीओ हो जिसमें आपने बहुत बडी भूमिका अदा की भारत को परमानेट सीट दिलाने में चाहे ब्रिक्‍स समिट हो, चाहे हो। चाहे सीकांट नॉर्थ-साउथ कोरिडोर की बात हो। हम मिल-जुल करके एक के बाद अनेक मैकेनिज्म में साथ काम कर रहे हैं और सफलता पूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि इस अनौपचारिक शिखर वार्ता से दोनों देशों के संबंधों में और घनिष्ठता आई है। सोची में प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने श्री मोदी को रूस का एक बड़ा मित्र बताया और उनका आमंत्रण स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया। श्री पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के संबंध सुदृढ़ बने हुए हैं।

18 साल पहले अटल बिहारी बाजपेयी जी के नेतृत्‍व में जब भारत प्रगति कर रहा था और उस समय आपके साथ मिलकर के रशिया और भारत की स्‍टेट्रजि‍क पार्टनरशिप के बीज बोए गए थे। और हम दोनों आज गर्व से कह सकते हैं कि अटल जी ने और आपने जो बीज बोया था स्‍टेट्रजि‍क पार्टनरशिप वो आज एक विशाल वटवृक्ष रूप में पहले एक प्रकार से स्‍पेशल प्रीवलेज स्‍टेट्रजीक पार्टनर रूप में स्‍थान्‍तरित हुए हैा ये अपने आप में एक बहुत बडा अचिवमेंट है। सोची के निमंत्रण के लिए रूस के राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए श्री मोदी ने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोची निमंत्रण के लिए रूसी राष्‍ट्रपति को शुक्रिया अदा करते हुए आज दोनों देशों के संबंधों को मजबूती प्रदान करने वाले विभिन्‍न मंचों पर अपनी संतुष्‍टि व्‍यक्‍त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्‍त सामरिक साझेदारी एक उपलब्‍धी का विषय है। श्री मोदी ने श्री पुतिन को दोबारा राष्‍ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। उन्‍होंने रूस में अगले महीने हाने वाले फुटबॉल विश्‍व कप के लिए भी श्री पुतिन को बधाई दी। इस सफल वार्ता के बाद प्रधानमंत्री आज शाम दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे।