नवीन शोध एवं सुझाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी :- राजितराम वर्मा

उप कृषि निदेशक शोध राजित राम वर्मा ने किसान भाईयों से कहा है कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत 23 व 24 फरवरी 2019 को दो दिवसीय मेला एवं गोष्ठी का आयोजन कृषि फार्म बिलग्राम चुंगी पर किया जायेगा, जिसमें कृषि विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों द्वारा नवीन शोध एवं सुझाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। उन्होने किसान भाईयों से अपील की है कि दो दिवसीय किसान मेला व गोष्ठी भाग लेकर अधिक से अधिक कृषि सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करें।