पल्स पोलियो अभियान का सकरी क्लीनिक पर हुआ उद्घाटन

बदायूँः सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिये कोई भी बच्चा पोलियो मिटाने वाली ड्राप या वैक्सीन से छूटना नहीं चाहिए। एक रैली का आयोजन किया गया। सभी लोग अपने-अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को बूथ दिवस पर लाकर दवा अवश्य पिलाएं।

रविवार को नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने पल्स पोलियो अभियान का सकरी क्लीनिक पर फीता काटकर उद्घाटन किया है। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी कुमार प्रशांत, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 यशपाल सिंह ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में पोलियो ड्रॉप 2286 बूथों पर तथा कुल लक्षित 0 से 5 वर्ष के 586073 बच्चों को पोलियो पिलायी जाएगी। उन्होंने बताया कि बूथ दिवस पर बचे हुए शेष बच्चों को 20 जनवरी से 27 जनवरी के बीच टीमों द्वारा घर-घर जाकर लक्षित बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिये बूथ दिवस के दिन पूरे जनपद में 2286 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। छूटे हुए बच्चों को 1650 टीमें घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाएंगी।
मंडलायुक्त ने कहा कि पोलियो को जड़ से मिटाना है इस अभियान के अंतर्गत कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार, तहसीलदार सदर राम नयन सिंह, डॉ मंजीत सिंह, डब्ल्यूएचओ से डॉ गुंजन एवं डॉ अवधेश कुमार सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।