पुलिस ने स्कूलों में जाकर बताये पटाखे चलाने के सही व सुरक्षित तरीके

          हरदोई- रोशनी का त्यौहार है दीपावली । यह त्योहार बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। लेकिन लापरवाह रहने से इस पर्व का मजा किरकिरा हो सकता है। सुरक्षित और सेहतमंद दिवाली कैसे मनाएं इसके लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने स्कूलों में इसके छात्र छात्राओं को उपाय बताये।
            कहाकि दिवाली के मौके पर पटाखे जलाने के दरम्यान बहुत से लोगों के जल जाने की शिकायत आती है। पॉल्यूशन और तेज धमाकों की वजह से आंखों में जलन, दम घुटने, हार्ट अटैक और कान बंद होने जैसी दिक्कतें भी आम हैं। डॉक्टरों का मानना है कि ऐसी हालत से बचने के लिए एहतियात जरूरी है। कहा कि हमेशा लाइसेंसधारी और विश्वसनीय दुकानों से ही पटाखे खरीदें। पटाखों पर लगा लेबल देखें और उस पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। पटाखे चलाने से पहले खुली जगह में जाएं आसपास देख लें, कोई आग फैलाने वाली या फौरन आग पकड़ने वाली चीज तो नहीं है ।