गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच का कार्य आज समाप्त हो गया। उम्मीदवार 21 नवंबर तक नाम वापस ले सकते हैं। दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
इस बीच, सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात में प्रचार अभियान तेज हो गया है, यहां पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान होगा। इस चरण में सात सौ 88 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।