मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी की अध्यक्षता में लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में कल कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।
एक नज़र निर्णयों पर-
- काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में वैदिक विज्ञान केन्द्र की स्थापना का निर्णय लिया गया।
- उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत अधिनियम-1961 के अध्याय-9 की धारा-197 को निरस्त करते हुए धारा-198 में आंशिक संशोधन का निर्णय लिया गया।
- शीरा सत्र 2017-18 के लिए शीरा नीति निर्धारित की गई।
- प्रदेश में विभागीय कार्यों के लिए कन्सल्टेन्ट (सीनियर लेवल, मिड लेवल तथा जूनियर लेवल) की अनुबन्ध के आधार पर सेवाएं प्राप्त करने हेतु सेवा प्रदायी संस्थाओं का इम्पैनलमेंट करने का प्रस्ताव मंजूर।
- वृहत्तर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण विनियमावली में संशोधन का प्रस्ताव मंजूर।
- उत्तर प्रदेश पथ विक्रेता औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के क्षेत्र के भीतर (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) नियमावली-2018 के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया।
- राज्य विधान मंडल के दोनों सदनों का सत्र 8 फरवरी, 2018 से आहूत किए जाने का निर्णय लिया गया।
- आबकारी नीति 2018-19 अनुमोदित।
- उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम-1965 की धारा-29 और 31 में संशोधन का प्रस्ताव मंजूर।
- ‘एक जनपद एक उत्पाद योजना’ के क्रियान्वयन का निर्णय लिया गया।
- उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रलेखीकरण केन्द्र और पुस्तकालय सेवा नियमावली-2017 प्रख्यापित किए जाने का निर्णय लिया गया।
- लखनऊ में मंडलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्ड्स के निर्माण कार्य हेतु कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के गैर मानकीकृत कार्यों की लागत सीमा के शिथिलीकरण का निर्णय लिया गया।