अध्यापक राजीव डोगरा तथा छात्रा संजना को शांति फाउंडेशन का नोबेल पीस अवॉर्ड 2022

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

उत्तर प्रदेश के शांति फाउंडेशन कार्यालय अशोकपुर टिकिया वजीरगंज गोंडा में आयोजित स्व. चतुरी राम आनंद की पुण्य स्मृति में आयोजित नेशनल पीस अवॉर्ड के लिए पूरे भारत में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविद, पर्यावरणयोद्धा, साहित्यकार, कलाकार, कृषि विशेषज्ञ, चिकित्सक एवं बाल कलाकारों का सम्मान किया गया। जिसमें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कांगड़ा के अध्यापक राजीव डोगरा तथा छात्रा संजना को नोबेल पीस अवॉर्ड 2022 देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉक्टर विजय कुमार शाह, महाराष्ट्र संरक्षक शांति फाउंडेशन थे।

प्रिंसिपल नीरज गर्ग, मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा ने संजना तथा अध्यापक राजीव डोगरा को शुभकामना दीं। तथा संजना के माता-पिता मदन लाल, बीना देवी ने अध्यापक राजीव डोगरा का धन्यवाद किया जो हमेशा ही बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में आगे लेकर आते हैं।