कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे पर आयी मुस्कान

गौसगंज, हरदोई :- कड़ाके की ठंड में बढ़ती सर्दी को देखते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अनुसूचित जाति आयोग सदस्य अंजूबाला ने ग्राम सभा गौसगंज के बारात घर मे ग्राम प्रधान पति रियाजुल हक व करघा को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के अध्यक्ष अब्दुल हन्नान की उपस्थिति में गरीब, असहाय, विधवा महिलाओं को वितरित किए कंबल।

केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अनुसूचित जाति आयोग सदस्य डॉ० अंजूबाला ने जनपद हरदोई विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा गौसगंज के बारात घर में ग्राम प्रधान पति रियाजुल हक, अध्यक्ष अब्दुल हन्नान, सचिव मो० हुसैन की उपस्थिति में केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अनुसूचित जाति आयोग सदस्य डॉ० अंजूबाला ने ठंड व सर्दी को देखते हुए 200 गरीब, असहाय, विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किए। कंबल पाते ही गरीबों के चेहरे खिल उठे उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक दिखने लगी। इन्होंने दर्जा प्राप्त मंत्री की भूरी भूरी प्रशंसा की।

इस मौके केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अनुसूचित जाति आयोग सदस्य अंजूबाला, ग्राम प्रधान पति रियाजूल हक, करघा को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड अध्यक्ष अब्दुल हन्नान, सचिव मो0 हुसैन , खुर्दा मदार पुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह , राजू त्रिवेदी , मोहमद उबैद , शकील अहमद सेठ आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता