कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गंभीरा पूरब गांव में सियारानी पत्नी रघुनंदन रैदास ने मंझनपुर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि 25 अक्टूबर की रात्रि 10:00 बजे गांव के महेश प्रसाद मौर्या, शिव बाबू पांडेय, सुनील कुमार अपने साथियों के लाठी डंडा असलहा लेकर शिकायतकर्त्ता के घर में घुस गए और दंपत्ति को बेरहमी से पीटा है।
पीड़िता का कहना है कि दोनों लोगों के सिर में गंभीर चोटें हैं और हमलावरों ने घंटों घर के भीतर नंगा नाच किया है। घटना के पीछे प्रधान पुत्र की अहम भूमिका बताई जा रही है। किसी गलत कार्यों में प्रधान पुत्र पकड़ा गया था। जिस पर ग्रामीणों ने उसे पीट दिया था। इससे खुन्नस खाए प्रधान पुत्र ने सिया रानी के घर में घुसकर परिजनों पर हमला किया है।