वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ की रक्षाबन्धन पर विशेष अपील

सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को यह सुझाव दिया गया कि रक्षाबन्धन के अवसर पर अपने थाना क्षेत्र में लड़कियों एवं महिलाओं को अपने-अपने थाने पर आमंत्रित करें तथा उनसे राखी बंधवायें । सामर्थ्य के अनुसार उन्हें उपहार दें तथा उनके जलपान आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। सुनिश्चित करें कि यह पुनीत कार्य अवश्य होना है । कहा गया है कि बहनों को पूर्व में ही सूचना दे दी जाय।

सर्किल मुख्यालय के थानों पर क्षेत्राधिकारी गण तथा स्वेच्छानुसार एक थाने पर मैं स्वयं तथा एक – एक पर अपर पुलिस अधीक्षक गण भी उपस्थित रहेगें। सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष यह अपील करें कि रक्षाबंधन के त्यौहार पर उनके थाना क्षेत्र में कम से कम 700 महिलायें अपने भाईयों को राखी बॉधने के उपरान्त रिर्टन उपहार के तौर पर हेलमेट प्रदान करेंगी। जो समर्थवान है वह रिर्टन गिफ्ट के तौर पर अपने भाईयों को हैलमेट दे सकती है।

हेलमेट देने के उपरान्त उनसे यह वचन लेंगी कि ‘”भईया जब आप जिन्दा रहेंगें, तभी आप हमारी रक्षा कर सकेंगे, इसलिये जब भी मोटर साईकिल चलायें तो हेलमेट अवश्य धारण करें।

इसके लिये बीट आरक्षियों तथा सम्भ्रान्त लोगों के माध्यम से यह अपील करे कि यह सूचना प्रत्येक गॉव में पहुॅचाना सुनिश्चित करें। इस कार्यवाही का समस्त थाना प्रभारी शत्-प्रतिशत् अनुपालन सुनिश्चित करें।