नौनिहालों मे छिपी प्रतिभा को निखारकर एक अच्छा नागरिक बनाना संस्था का मुख्य उद्देश्य

पाठशाला द ग्लोबल कहली ने शुरू की शार्प-10 निःशुल्क योजना

कछौना, हरदोई। सुभाष चंद्र बोस शैक्षणिक समूह के तत्वाधान में हरदोई जिले के सभी वर्गों में छिपी प्रतिभाओं को सार्थक मंच देते हुए पाठशाला द ग्लोबल स्कूल स्थित कहली में मेधावी छात्रों को खोज कर उन्हें मुफ्त शिक्षा देने के उद्देश्य से शार्प-10 नाम की योजना का शुभारंभ किया है।

इस योजना के अंतर्गत नर्सरी से कक्षा तीन तक के नौनिहालों में प्रतिभा खोज कर शार्प-10 के तहत निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की मुहिम संस्था के अधीक्षक डॉ० अवनीश कुमार नेजिला हरदोई में पढ़े हरदोई बढ़े हरदोई के उद्देश्य से शुरू की है। शिक्षा ही मानव का सबसे अनमोल गुण है। लोगों का कहना है कि विद्या दान सबसे बड़ा दान हैं, आज भी लाखों करोड़ों बच्चे शिक्षा के अभाव में कचरे में अपना भविष्य तलाश रहे। नौनिहाल के अंदर की प्रतिभा को तलाश कर उनके अंदर छिपी प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराना संस्था का सर्वोपरि उद्देश्य हैं। इस योजना के तहत 10 प्रतिभागियों का चयन कर उसके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। जिससे छात्र अपने मनपसंद क्षेत्र खेलकूद, विज्ञान, चिकित्सा, संगीत में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। जिससे वह समाज में एक अच्छे नागरिक बन सके। इस योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया हेतु पंजीकरण फार्म पाठशाला ग्लोबल स्कूल के ऑफिशियल पेज व विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता