पिहानी रोड पर लोगों के उस वक्त रोंगटे खड़े हो गए जब एक कार को सड़क पर बेकाबू होकर काल बनकर दौड़ते देखा। जिसकी चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई । जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लखीमपुर जनपद थाना पसिगवां के रसूलपुर तब कुल हुसैन निवासी सेवाराम शनिवार को पत्नी केश कुमारी व 8 वर्षीय बेटा विशाल को लेकर हरदोई जनपद के गांव पौथेपुरवा अपनी भांजी कल्पना की शादी में शामिल होने आ रहे थे। बताया गया है रास्ते में कोतवाली देहात के पूरा बहादुर के पास बाइक को सड़क के किनारे खड़ी करके खुद पानी पीने एक नल पर चले गए। इसी बीच सड़क पर काल बनकर दौड़ती आई कार ने बाइक के पास खड़े मासूम को दिया वहीं पास में बैठी मां केश कुमारी भी बाल-बाल बच गई।इसके अलावा रास्ते से गुजर रहे दो अन्य राहगीर भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।आनन फानन में विशाल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। इस से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने से पौथे पुरवा में भी खुशियों की जगह गमगीन माहौल हो गया। पौथेपुरवा में गमगीन माहौल में शादी की सारी रस्में पूरी की गई।