ब्यूरो-हरदोई
प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के नेतृत्व में सदर तहसील में धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा की मोदी सरकार और बीजेपी सिर्फ पूंजीपतियों के लिये कार्य कर रही है, देश का लोकतंत्र खतरे में है, देश मे सिर्फ जुमलेबाजी, झूठी ड्रामेबाज़ी हो रही है । किसान परेशान है, मजदूर परेशान है, किसान आत्महत्या कर रहा है , युवा बेरोजगार है और मोदी सरकार सिर्फ गाय, गंगा, और धर्म की राजनीति ही कर रही है । बीजेपी का लक्ष्य अब सिर्फ सत्ता पाना है ।
शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला ने कहा कि मोदी और योगी विकास के नाम पर जनता को धोखा दे रहे हैं । देश के हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं । देश मे घोटालों की बाढ़ आ गई है और हर आदमी मंहगाई की मार में त्रस्त है ।
NSUI जिलाध्यक्ष अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा की बीजेपी सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही है नौकरियां केवल जुबानी जंग से दी जा रहीं हैं, करोड़ो युवा खाली बैठा है परन्तु मोदी सिर्फ रोजगार का जुमला दे रहे हैं ।
जिला उपाध्यक्ष एवं सांडी से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे ओमेन्द्र वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार दलितों पर हो रहा है, गरीब और गरीब हो रहा ।दलितों पर फ़र्ज़ी मुकदमे लिखे जा रहे हैं, किसानो के हितों की अनदेखी हो रही है ।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान, , कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आफताब हैदर , संडीला के नगर अध्यक्ष चांद मिया, अरविंद सिंह, पवन गुप्ता, रामगोपाल दीक्षित, शिव कुमार गुप्ता टीटू, गोविंद सिंह, अमीर अहमद, राम बहोरन मिश्रा, मुकेश पाशी, राजीव श्रीवास्तव, वृंदावन विहारी श्रीवास्तव, रियाज़ अहमद, मिथलेस वर्मा, राजीव श्रीवास्तव, सुंदर लाल माधौगंज, पवन गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।