अमन और शांति का रास्‍ता हमें मिलजुलकर है निकालना

कल से नई दिल्‍ली में सेना कमांडरों का अर्द्धवार्षिक सम्‍मेलन शुरू हो गया। सैनिक कमांडर विचार-विमर्श कर सप्‍ताहभर चलने वाले इस सम्‍मेलन में महत्‍वपूर्ण नीतिगत निर्णय लेते हैं। रक्षा राज्‍यमंत्री सुभाष रामराव भामरे ने सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सेनाध्‍यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि अमन और शांति का रास्‍ता मिल जुलकर निकालना होगा।

उन्होंने कहा कि कश्‍मीर में कुछ जवान ऐसे है, जो भटक गये है, जिनका रेडीक्‍लाइजेशन हो गया है, जिनको लगता है कि हथियार और बंदूक के जरिये हम लोग अपना मकसद हासिल कर पाएंगे, लेकिन समय दूर नहीं है, जबकि उन्‍हें यकीन हो जाएगा कि बंदूक से न फौज और न मकसद पूरा कर सकेगी और न ही आतंक को। अमन और शांति का जो रास्‍ता है वो हमें मिलजुलकर निकालना है और इसे निकालने में सफल होंगे।