आज लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती

लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस पर आज स्वर्ण जयन्ती चौराहा (डीएम चौराहे) से स्टेडियम के खिलाड़ियों एवं अन्य समाज सेवियों द्वारा आयोजित रैली को मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
रैली में अपर जिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र, डीजीसी सिविल अविनाश गुप्ता, कलेक्ट्रेट नाजिर मधु शुक्ला, स्पोर्टस स्टेडियम की मधुलता राज, समाजसेवी आलोक श्रीवास्तव, भरत पाण्डेय, करूणाशंकर द्विवेदी, आलोकिता श्रीवास्तव एवं अभिषेक आदि ने भाग लिया।
इसके उपरान्त अपर जिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुये अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सदैव राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता के लिये कार्य करते रहे। उन्होने देश में संचालित अनेकानेक रियासतों को एक कर भारत की अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखा। इसके साथ ही देश के विभाजन के समय उपजी विस्थापितों की समस्या का समाधान भी बड़े सलीके से किया। हमें उनके देश के प्रति किये गये इस योगदान को सदैव स्मरणीय रखते हुये आने वाली पीढ़ी को भी इससे रूबरू कराना होगा। साथ ही हमें जो दायित्व सौंपा जाये उसे निष्ठापूर्वक ईमानदारी के साथ निर्वहन करना होगा तभी उनके प्रति सच्ची श्र्रद्धांजलि होगी। गोष्ठी को नगर मजिस्ट्रेट वन्दिता श्रीवास्तव, डीजीसी सिविल अविनाथ चन्द्र गुप्ता, मधु शुक्ला, विनोद कुमार भद्री आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट तथा कलेक्ट्रेट परिवार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर श्र्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ सामूहिक रूप से ली गई।

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर मार्ल्यापण कर पुष्पांजलि दी गई। जयन्ती अवसर पर सतीश चन्द्रा ने वल्लभ भाई पटेल के चरित्र एवं निर्माण पर प्रकाश डाला। समाज सेवी सुधीर अवस्थी, इन्द्र सेन त्रिपाठी, अशोक कुमार यादव, विष्णु प्रकाश मिश्रा तथा संदीप शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। गोष्ठी में सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई।