562 रियासतों का भारत संघ में विलय कराकर आधुनिक भारत का निर्माण करने वाले लौह पुरुष की आज पुण्य तिथि

मात्र कुछ महीनों की छोटी सी समय सीमा में 562 रियासतों का भारत संघ में विलय करा कर भारतीय गणराज्य को वृहद स्वरूप देने के दुष्कर कार्य को संपादित करने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज पुण्य तिथि है । यह अवसर है “लौह पुरुष” के विषय में जानने का, उन्हें समझने का भारत भी अफ्रीका जैसे कई राष्ट्रों में बंटा होता ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय गणराज्य को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है । सरदार पटेल के मूल्यों व आदर्शों पर चलकर ही हम एक श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार कर सकते हैं । उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि ये सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता व कूटनीतिक कौशल ही था जो आज हम भारत का वर्तमान स्वरूप देख पा रहे हैं । सोमनाथ मंदिर का वर्तमान दिव्य स्वरूप भी सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है।