प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार उ0प्र0 सम्प्रति नोडल अधिकारी मोनिका एस0 गर्ग ने आज ग्राम पंचायत पतसेनी के मजरा भीरीघाट के आंगनबाड़ी केन्द्र में खुली बैठक कर ग्राम वासियो से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। चर्चा में शौचालय निर्माण, पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय राशन कार्ड, सौभाग्य योजना के तहत निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, कुपोषित बच्चों पर किये जा रहे प्रयास, आवास एवं किशोरियों को संतुलित आहार व पोषक तत्वो की वितरित की जा रही गोलियो व धात्री महिलाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि बेस लाईन के अनुसार शौचालयो का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त जो शेष रह गये है। उनको ओडीएफ प्लस योजना के तहत आच्छादित किया जायेगा। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत में विकलांग महिलाओ को प्राथमिकता के आधार पर शौचालय दिया जाये।
खुली बैठक में ग्राम प्रधान शिवपाल ने बताया कि उ0प्र0 सरकार एवं भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही समस्त योजनाओं का लाभ ग्राम वासियो को दिया जा रहा है। इन योजनाओ जो ग्रामीण शेष रह गये है उनको भी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र, ,जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं समस्त ग्रामीण तथा एचसीएल फाउण्डेशन की कीर्ति करम चन्दानी, अनुपमा, सुधाकुमारी, पल्लवी एवं मुकेश कुमार उपस्थित रहे।