साहित्य संगम संस्थान ने गीतों के राजकुमार पद्म श्री गोपाल दास नीरज की श्रद्धांजलि,  काव्य गोष्ठी का किया आयोजन

भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा देश के ख्यातनाम कवि एवं गीतकार गोपाल दास नीरज की श्रद्धांजलि काव्य गोष्ठी आयोजित की जिसमें कवि कवयित्रियों ने पद्मश्री नीरज जी को समर्पित रचना पाठ किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा” पुरोहित ” को आयोजन के संचालक की जिम्मेदारी दी गयी । आशीष पांडेय जिद्दी ने बताया कि नीरज पर आयोजित ऑनलाइन कवि सम्मेलन में छाया सक्सेना, आशीष पांडेय जिद्दी रामकृष्ण, रवि रश्मि अनुभूति, कवि राजेश पुरोहित, नवीन कुमार तिवारी, किरण वैद्य, कविराज तरुण सक्षम, दीपाली पांडेय, तामेश्वर शुक्ल, कुमार सागर, मीना भट्ट, ऋतु गोयल, राजवीर सिंह मन्त्र, प्रकाशचन्द्र जांगिड़, चन्द्रपाल सिंह, महालक्ष्मी सक्सेना मेधा, सोम्या मिश्रा, रेणु सिंह महक सांवरमल , इंदु शर्मा शचि सहित साहित्य संगम संस्थान से जुड़े कई राज्यों के रचनाकारों ने काव्य पाठ करके गोपाल दास नीरज जी को श्रद्धांजलि दी।