प्लाई से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नही

गिट्टी से भरे हुए ट्रक को बचाने के चक्कर मे प्लाई से भरा हुआ ट्रक पलट गया । नगर चौराहे पर दयाल इम्पोरियम के सामने बिल्हौर कटरा मार्ग पर बरेली से प्लाई लादकर कानपुर जा रहे ड्राइबर राशिद पुत्र सुल्तान खा निवासी ग्राम गौसगंज थाना फरीदपुर जिला बरेली ने बताया कि रात लगभग 2 बजे चौराहे मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार से गिट्टी भरा ट्रक आ रहा था जिसे बचाने में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।