नगर पंचायत अजुहा में पठान तारा तालाब से मिट्टी खोद रही दो किशोरियों की मौत


मसुरियादीन मौर्य

दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही पंहुचे जिले के आला अफ़सर।

अजुहा (कौशाम्बी)– सैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नं 5 मढियामाई स्थित पठान तारा तालाब से मिट्टी (पुढेर) खोदने के लिये गाँव की महिलाओं के साथ किशोरियाँ भी 21/05/2020 को सुबह 7:00 बजे गई थी मिट्टी खोदने के दौरान मिट्टी का ऊपरी हिस्सा ढहने से दबकर दो किशोरियों की मौत हो गयी, साथ ही दो महिलायें भी चोटिल हो गईं । मृतक पूनम की माता सुनीता देवी व अन्य महिला गड्ढे से निकलकर बचाओ-बचाओ करते हुए बाहर निकली। चिल्लाने की आवाज़ सुनकर स्थानीय ग्रामीण भी मदद के लिए दौड़ पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही अजुहा चौकी इंचार्ज विजय कुशवाहा हमराहियों के साथ पहुँच कर ग्रामीणों की मदद से पूर्व सभासद रवि अग्रहरी(पत्रकार) व वार्ड नं 7 सभासद सुघर सिंह ने मिट्टी में दबी दोनों किशोरियों को गढ़े से निकलवाया । अथक प्रयास के बावजूद भी दोनों किशोरियों की जान नहीं बचा पाई । म्रतक पूनम पुत्री बाजीलाल वार्ड नं 4 रसूलपुर तथा अंजलि पुत्री राम प्रताप वार्ड नं 5 बीच का पुरवा जिनकी उम्र क्रमशः15,13 वर्ष है। मिट्टी में और महिलाओं के दबे होने .की आशंका के चलते फावडे की मदद से निकालने की कोशिश की गईं तब तक जे.सी.बी बुला ली गई । जे.सी.बी से खुदाई कर गड्ढे से मिट्टी हटाई गई लेकिन अन्य कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने दबी जुबान बताया कि घटना के दौरान उसी तालाब में जे.सी.बी से मिट्टी खुदाई कार्य हो रहा था। घटना होने के पश्चात ये लोग वहां से भाग गए। म्रतक किशोरियों के परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने का विरोध किया तब क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने परिजनों को समझा-बुझा कर परिजनों को शान्त किया ।पुलिस ने दोनों लाशों को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारी एस.पी अभिनन्दन सिंह ने परिजनों को शासन द्वारा हर सम्भव मदद कराने का अश्वाशन दिया। मौके पर सैनी थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ,उपजिलाधिकारी सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव व अधिशााषी अधिकारी सूर्या प्रकाश गुप्ता आदि नगर के गणमान्य लोग उपस्थिति रहे। इस ह्रदयविदारक घटना से परिजनों के साथ-साथ क़स्बा-वासियो में शोक की लहर दौड़ गई।