यू०एस०-बंगला एयरलाइंस का एक विमान नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 49 की मौत और 22 घायल

यू०एस०-बंगला एयरलाइंस का एक विमान नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया । इस हादसे में उनचास लोगों की मृत्‍यु हो गई और 22 घायल हो गए हैं। नेपाल में काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर यू०एस०-बंगला एयरलाइंस का यह विमान, चालक दल के सदस्‍यों सहित 71 लोगों को ढाका से लेकर काठमांडू आ रहा था।

नेपाल की सेना के प्रवक्‍ता बिग्रेडियर गोकुल भंडारी ने बताया कि बचाय कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्‍होंने आकाशवाणी को बताया कि 22 लोगों का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री के०पी० शर्मा ओली ने अपनी संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए आश्‍वासन दिया कि दुर्घटना की तत्‍काल जांच की जाएगी। नेपाल में पिछले तीन दशकों में ये सबसे बड़ी विमान दुर्घटना है।