भाजपा प्रदेश महामंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

राहुल मिश्र, बघौली

बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्यावरण चौक चौराहा पर भाजपा अहिरोरी के मंडल अध्यक्ष सुनील बाजपेई की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का जोरदार स्वागत किया ।

प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह दोपहर लगभग 12:00 बजे पर्यावरण चौक चौराहा पहुंचे । उनके आने की सूचना पहले से ही कार्यकर्ताओं को दे दी गई थी, जिससे भारतीय जनता पार्टी के भारी संख्या में कार्यकर्ता पहले से ही पर्यावरण चौक चौराहा पर मौजूद थे । जैसे ही पंकज सिंह का काफिला पर्यावरण चौक चौराहा पहुंचा, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । इस अवसर पर नमामि गंगे के क्षेत्रीय संयोजक अशोक सिंह, क्षेत्रीय सह संयोजक आशुतोष शुक्ला राकू, क्षेत्रीय सह संयोजक आशुतोष द्विवेदी मिशन मोदी अध्यक्ष अमित मिश्रा, चंद्रकांत कुशवाहा, गुड्डू मिश्रा, वेद प्रकाश शुक्ला, जितेंद्र अवस्थी, मीडिया प्रभारी मनीष द्विवेदी, प्रबल प्रताप सिंह, विकास सिंह, शिव प्रताप सिंह, अयोध्या प्रसाद, मानवेंद्र गुप्ता, मनोज वर्मा, विमलेश गुप्ता, सत्य प्रकाश वर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।