कॉन्ग्रेसी से भाजपाई बने जितिन प्रसाद का कछौना चौराहे पर भगवाटोली ने किया स्वागत

कछौना, हरदोई : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का कछौना चौराहे परपूर्वा क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर प्रमुख प्रतिनिधि, सभासदों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। लोग के स्वागत व सम्मान से पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा सभी लोग मिलकर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना से अपने देश को आगे ले जाना है। भाजपा को मजबूती देना है।

इस अवसर पर विधायक रामपाल वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, सभासद गढ़ विनीत लाला, प्रदीप गुप्ता, युवा भाजपा नेता रविश कुमार सिंह टिंकू, शिवम मिश्रा, अनूप दीक्षित, सलिल दीक्षित, गौरव सिंह आदि ने जोरदार स्वागत किया। नितिन प्रसाद को ब्राह्मण चेहरा के रूप में सरकार उन्हें आगे कर ब्राह्मणों की नाराजगी को दूर कराने का एक प्रयास कर रही है।