दबंगो से जान का खतरा बता महिला ने सीओ से लगाई न्याय की गुहार

कौशाम्बी । उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिला के कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी सिराथू को दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगो ने जमीन पर कब्जा कर लिया है । जिसका विरोध करने पर दबंगो ने पीड़िता समेत पति , पुत्र व गर्भवती बहू को पीटकर जख्मी कर दिया ।शिकायत करने पर दबंग पीड़िता व उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । पीड़िता ने सीओ सिराथू से न्याय की गुहार लगाई है ।

कोखराज थाना क्षेत्र के सैंता गांव निवासी ओमकार पटेल की पत्नी कलावती ने सीओ सिराथू को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के ही चार लोग जो दबंग किस्म के है । पीड़िता की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया । लगभग दो हफ्ते पहले चार दबंगों ने कलावती उसके पति ओमकार पटेल व पुत्र बृजेश कुमार , राकेश कुमार एवं बहू आरती देवी को पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया तथा दबंगो की पिटाई से बहूं आरती देवी का गर्भपात हो गया । पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने दबंगों के विरुद्ध मामला भी दर्ज कर लिया लेकिन दबंग पीड़िता व उसके परिवारीजनों को कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे पीड़िता का परिवार डरा सहमा है । पीड़िता कलावती ने सीओ सिराथू ने दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं न्याय की गुहार लगाई है ।

जिला ब्यूरो चीफ IV24 news कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट