महाराजगंज– ग्राम खालिकगढ़ टोला कोइरिया से कॉलर ने सूचना दी कि मेरी 7 साल की बच्ची को मोबाइल चोरी के झूठे आरोप में बंधक बनाकर गांव के ही जितेन्द्र मौर्य मारपीट रहे है। इस सूचना पर PRV-2570 ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्ची को छुड़ाया व आरोपी को पकड़कर थाने के सुपुर्द किया ।
इटावा- DPS स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के पास बेहोश घायल पड़े बुजुर्ग व्यक्ति को उठाकर PRV1611 ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहॉ पर उपचार के बाद उनकी जान बच गयी ।
रायबरेली- कॉलर द्वारा लूटपाट करने की मिली सूचना पर मौके पर पहुंचकर PRV1744 द्वारा खोजबीन करने पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर लूटपाट करने वाले व्यक्ति को धर दबोचा ।
अंबेडकरनगर- कॉलर द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो जाने की सूचना पर PRV 1686 द्वारा अल्प समय में चोर को खोजकर मोटरसाइकिल बरामद की ।
बदांयू- बंधक बनाकर महिला को मारने-पीटने से घायल हुई महिला को पीआरवी 1288 ने अस्पताल पहुंचाया तथा आरोपी को पकड़कर, किया थाने के सुपुर्द ।
गौतम बुद्ध नगर- कॉलर द्वारा उसके दो 2 साल के पुत्र के खो जाने की सूचना मिलने पर PRV1847 के अथक प्रयास से पुत्र को खोज कर सुपुर्द किया गया ।