हरपालपुर- कोतवाली क्षेत्र के भदार गांव निवासी एक व्यक्ति को गांव के ही दबंगों ने शराब के लिए पैसे देने पर जमकर धुलाई कर दी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दबंगों ने उसके पास से आठ ह्जार रुपये भी छीन लिये है। पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के भदार गांव निवासी कौशलेंद्र सिंह अपने घर से किसी काम से जा रहा था।घर से कुछ दूरी पर रास्ते में गांव के ही रामनरेश प्रताप व प्रेमपाल ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसा ना देना पर आरोपियों ने उसकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी है जिससे वह गंभीर रुप से घायल कर दिया।तथा उसके पास मौजूद आठ हजार रुपया भी छीन लिए है।कौशलेंद्र ने घटना की शिकायत कोतवाली पर दी है। जिस पर पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज कर उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा दिया है । कोतवाल बृजेंद्र नाथ शुक्ला ने लूटपाट की घटना से इनकार करते हुए मारपीट का मामला बताया है।