बारिश ने खोली पोल, पानी भरी सड़क से गुजरे लोग

पाली (हरदोई)- शुक्रवार की शाम हुई तेज बारिश ने स्वस्छ भारत मिशन की पोल खोल कर रख दी। इसकी बानगी शनिवार को उस समय देखने को मिली जब चोक ले चुकी नालियों की बजह से सड़क पर भरे खचाखच बर्षा के पानी से राहगीरों सहित स्कूली छात्र-छत्राओ को गुजर कर जाना पड़ा। सोचने बाली बात यह है कि उंसके बाबजूद जिम्मेदार अनजान बने हुए है।
कस्बा पाली के मुख्य मार्ग तक ले जाने बाली यह सड़क नगर के अंदर से थाना प्रांगण से गुजर कर नगर के प्रसिद्ध माँ पँथवारी देवी मंदिर प्रांगण होकर कस्बे के रूपापुर -शाहाबाद मार्ग पर जाकर मिलती है। दिन रात चलने बाली इस  सड़क पर पड़े बड़े बड़े गड्ढों की बजह से आये दिन किसी बड़े हादसे का अंदेशा बना रहता है। उंसके बाबजूद जिम्मेदारों का इस और ध्यान केंद्रित नही होता जो इसका मरम्मतीकरण करवा सके। शुक्रवार को  देर रात तक हुई बारिश में  चोक पड़ी नालियों की बजह से सड़क के ऊपर पानी भर गया। जिसके कारण मंदिर प्रांगण को जाने बाले श्रद्धालुओ को गन्दे पानी से गुजर कर जाना पड़ा। इसी रास्ते से विद्यालयो को जाने बाले छात्र छत्राओ का भी यही हाल रहा। जल भराव की बजह से कई बार छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाते समय चुटहिल हो चुके है। उसके बाबजूद जिम्मेदार इस और ध्यान देना मुनासिब नही समझते। जिसके कारण आये दिन राहगीरों सहित स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय पर जब ईओ अवनीश कुमार शुक्ला से पता किया तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को चोक पड़ी नालियों को साफ करने के लिए निःर्देशित कर दिया गया है। सड़क नीची होने के कारण जल भराव होता है जल्द ही सड़क को ऊंचा करबाकर समस्या से निजात दिलाने का काम किया जा रहा है।