और सांसद बन गईं टीचर, बच्चे हुए खुश

          माधौगंज (हरदोई)- कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची क्षेत्रीय सांसद अंजू बाला नें पहले बच्चों की क्लास लगाई और उनसे कई सवाल किए जिसका उत्तर बच्चों ने झट से दिए जिससे सांसद काफी प्रभावित हुईं। शिक्षक के रूप में सांसद को देखकर बच्चों के चेहरे खिल गए।
    शनिवार को लोकसभा सांसद डा. अन्जूबाला व पूर्व विधायक सतीश वर्मा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुचे वहां उन्होने बच्चों से नियमित भोजन व रहन सहन के बारे में जानकारी की। स्कूल की बाउन्ड्री छोटी होने के कारण बच्चों के बाहर निकलने की आशंका वार्डेन ने सांसद पर जताई। सांसद ने बीएसए से इस समस्या के समाधान के बारे में कहने को कहा। स्कूल में बच्चों के बिस्तरों पर बिछी चादरों व सफाई के लिए वार्डेन मन्जू लता व लेखाकार वीरेन्द्र की प्रशंसा की। बच्चों के पठन पाठन की गुणवत्ता के लिए बच्चों से शिक्षक के रूप में कई प्रश्न किए जिनका उत्तर बच्चों ने झट से दिए। सांसद को शिक्षक के रूप में अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
उन्होने बालिकाओं को और अधिक सशक्त व निर्भीक बनाने के लिए वार्डेन से जरूरी कदम उठाने को कहा। निरीक्षण के समय शमा देवी सुनीता देवी श्वेता सिह आदि शिक्षिकांए मौजूद रही।
    इसके बाद सांसद ने प्राथमिक विद्यालय उसरहा में बच्चों को ड्रेस,बैग व पुस्तकें प्रदान की। उन्होने शिक्षकों से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण करने की बात कही। सरकार की मंशानुरूप शिक्षण कार्य करने से ही बच्चों का हित होगा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक योगेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।