- नवोदय विद्यालयों की स्थापना का श्रेय राजीव जी को जाता है :- राजेश शर्मा
भवानीमंडी:- राजकीय उच्च ,माध्यमिक विद्यालय सूलिया में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी का हीरक जयंती समारोह मनाया गया।
छात्र-छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किये गए। निबंध प्रतियोगिता में मनीषा गुर्जर ने प्रथम स्थान, निखिल गुप्ता ने द्वितीय स्थान, नेहा प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में निकिता प्रजापति ने प्रथम स्थान, सुमन नागर ने द्वितीय स्थान, तुषार राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य राजकिशोर सिंघाडिया ने बताया कि राजीव गांधी के 75 वें जन्म दिवस को आज विद्यालय में अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने इस दिन का महत्त्व बताते हुए विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच रखने की बात कही। राजीव गांधी के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए।
शिक्षक एवं साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा ने राजीव गांधी को सूचना क्रांति का जनक बताते व देश के प्रति उनके योगदान की जानकारी देते हुए बताया कि राजीव गाँधी ग्रामीण विकास की बात कर पंचायती राज को सुदृढ़ बनाना चाहते थे।
ग्रामीण विद्यार्थियों की शिक्षा हेतु पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी ने नवोदय विद्यालयों की स्थापना की थी जो पूर्णतः आवासीय हैं। समारोह में धीरज सिंह चंद्रावत, मांगीलाल मीणा, वन्दना जी, रेखा जी, राधा शर्मा, मनीष गुप्ता, घनश्याम नागर सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।