31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉङ्ग्रेस का आयोजन, बाल विज्ञानी दिखाएंगे प्रतिभा

हरदोई– 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉङ्ग्रेस में बाल विज्ञानियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अक्तूबर और नवंबर में होने वाली इस कॉङ्ग्रेस से बाल विज्ञानी जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा के बल पर पहुंच सकते हैं।

माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए बाल विज्ञान कॉङ्ग्रेस का आयोजन किया जाता है। बाल विज्ञान कॉङ्ग्रेस का आयोजन विद्यालय स्तर से शुरू होकर जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक होता है। इसमें बच्चे प्रत्येक वर्ष के लिए दिए गए मुख्य विषय से संबंधित स्थानीय समस्या पर शोध प्रक्रिया से प्रोजेक्ट तैयार कर बाल विज्ञानी भाग ले सकते हैं। इस बार राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना है। बाल विज्ञान कॉङ्ग्रेस में कक्षा 6 से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।