मिशन नारी शक्ति के तहत 40 महिला सुरक्षा समितियाँ की गई गठित

कछौना (हरदोई) : पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम सभाओं में मिशन नारी शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर प्रभारी निरीक्षक हंसमती द्वारा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 40 महिला सुरक्षा समितियां गठित की गई। जिन्हें ग्राम सभाओं में बैठक कर जागरूक किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं संकोच के कारण अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की शिकायत नहीं कर पाती हैं। जिससे उत्पीड़न करने वालों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। वह महिलाएं निःसंकोच महिला समिति को बताएं, यह टीम तत्काल पुलिस विभाग को अवगत करा देगी। प्रभारी निरीक्षक हंसमती ने बताया महिला सुरक्षा उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोई महिला को समस्या होने पर आपात सेवाएं 112 पर कॉल करके मदद ले सकती हैं। उनकी सहायता के लिए पुलिस 15 मिनट में पीड़ित के पास पहुंच जाएंगी। महिला सिर उठाकर चल सकती हैं। एंटी रोमियो स्क्वायड टीम का गठन किया गया है, जिससे महिलाएं व बालिकाओं में सुरक्षा का बोध जाग्रत हुआ है। महिला पावर लाइन 1090, 181 के तहत तत्काल सहायता की जाती हैं। कोतवाली में महिला हेल्प देश की स्थापना की गई है। सुरक्षा सम्मान स्वावलंब के लिए कोतवाली कछौना में महिला प्रभारी निरीक्षक की नियुक्त कर एक नई शुरुआत की गई है। प्रभारी निरीक्षक हंसमती द्वारा महिला मलित बस्ती में जाकर बालिकाओं व महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं को अपना सीयूजी नंबर 9454403557 दर्ज कराया, उन्होंने बताया कोई समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं।

प्रभारी निरीक्षक की टीम द्वारा प्रतिदिन एक ग्राम सभा में जागरूकता गोष्ठी की जा रही है। लेकिन विभागीय अधिकारी सरकार की मंशा पर पानी फेरने से संकोच नहीं करते हैं। एक महिला ने बताया उसके शैक्षिक अभिलेख गुम हो जाने पर जब वह उसकी सूचना कोतवाली कछौना को लिखित रूप से देने गयी, तब वहां पर उससे सिपाही ने सौ रुपए का सुविधा शुल्क ले लिया। जिससे उसके अंदर पुलिस के प्रति नकारात्मक छवि कर गयी। सरकारी मशीनरी सरकार के मंसूबों पर पानी फेर देते हैं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता