फाफामऊ में गंगा नदी पर संपर्क सड़क के साथ छह लेन के नए पुल के निर्माण को मंजूरी

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के पास फाफामऊ में गंगा नदी पर संपर्क सड़क के साथ छह लेन के नए पुल के निर्माण को मंजूरी दी है। इसकी कुल लम्बाई दस किलोमीटर होगी। नया पुल बनने से इलाहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-96 पर वर्तमान दो लेन के फाफामऊ पुल पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसे दिसंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इसे एक बहुत बड़ा फैसला बताया। कैबिनेट ने एक बहुत बड़ा फैसला किया है कि इलाहाबाद के फाफामाऊ में गंगा के ऊपर छह लेन का ब्रिज की अनुमति दी। यह जो छह लेन का ब्रिज है यह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। एक हजार नौ सौ अड़तालीस करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे और इलाहाबाद, फैजाबाद, इलाहाबाद से आगे और आपको मालूम है कुम्भ होने वाला है। उस दिशा से भी तीन साल में यह तैयार हो जाएगा।