बघौली थाना क्षेत्र के सारीपुर का मामला, पुरानी रंजिश के चलते प्रधान पुत्र ने युवक पर चलाई गोली

              बघौली थाना क्षेत्र के सारीपुर हीरालाल में प्रधान के पुत्रों व पौत्रों ने एक मुर्गा फार्म संचालक के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए नाजायज असलहों से फायर झोंक दिये। घायल अवस्था मे युवक को जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
            यहां घायल आसिफ 30 ने बताया कि उसकी उसके गांव के प्रधान नूर अहमद से पुरानी रंजिश चल रही है। वह मुर्गा फार्म का संचालन करता है और वहीं रहता है। आरोप लगाया कि प्रधान के पुत्र अफरोज व जावेद और पौत्र अफजल व दिलशाद ने उसके ऊपर उसी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने मारपीट करते हुए नाजायज असलहों से फायर कर दिए। एक गोली उसके दाएं हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया । इसके बाद वह लोग खाली पड़े मुर्गा फार्म में आग लगाकर भाग निकले। मामले की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।