धान क्रय केंद्रों पर किया जा रहा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार

  • धान क्रय केंद्रों पर किया जा रहा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार।
  • सरकार क्रय केंद्रों पर किसानों को नहीं दे पा रही न्यूनतम समर्थन मूल्य।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कछौना की न्याय पंचायत गाजू व पतसेनी देहात के ग्राम टिकारी एवं ग्राम भीरीघाट में आज संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठन के गठन के लिये बैठक कर किसान अध्यादेश के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किया जा रहा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार।सरकार क्रय केंद्रों पर किसानों को नहीं दे पा रही न्यूनतम समर्थन मूल्य।चुनाव में मोदी जी ने किसानों से जो बड़े बड़े वादे किए वो सब झूठे निकले।

जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की पूंजीवादी सोच की कार्यशैली को वजह से आज किसानों को उनकी फसल की लागत मिलना तक मुश्किल हो रहा।पाँच छह दिनों तक दिन रात किसान क्रय केंद्रों पर अपनी फसल लेकर तौल का इंतजार करते हैं उनकी कोई सुनवाई नहीं।

जिला महासचिव शशिबाला वर्मा ने कहा कि धन क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की बिक्री न होने से किसान परेशान है।मोदी जी ने किसानों की आय दो गुना करने का वादा करने वाली सरकार में किसान अपनी फसल को औने पौने दामों पर बिचौलियों और आढ़तियों को बेचने पर मजबूर है।

बैठक को जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला सचिव सत्यपाल वर्मा, कछौना ब्लॉक अध्यक्ष संतराम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस सुनीता मिश्रा, ब्लॉक उपाध्यक्ष नुसरत न्याय पंचायत अध्यक्ष इंद्रपाल ने भी संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया।

इस अवसर पर इंद्रपाल,अंकित कुमार,शैलेन्द्र कुमार, सुनीता मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, रामकली, आसनी, सरस्वती, विशम्भर, रोशन, श्रीकृष्ण वर्मा, बिहारीलाल, विपिन कुमार, पंकज, रधुवीर, हरिहर सिंह, सूरजु, सुधीर कुमार,रितुराज, चिराग अली, आदि साथी मौजूद रहे।