किशोरी का खून से लथपथ शव खेतों में पड़ा मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

हरदोई– पचदेवरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी का खून से लथपथ शव खेतों में पड़ा मिला है। लड़की के शरीर पर चोट के निशान हैं और प्रथमदृष्टया गला धारदार हथियार से रेता गया मालूम होता है। किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसकी पहचान मोनी पुत्री आनंदपाल सिंह निवासी हथौड़ा के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिसौली गांव के खेतों में एक किशोरी का शव पड़ा मिला। जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं और गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है। किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, जिससे वह शोर न करे। इस शातिरपन से हत्यारों ने घटना को अंजाम दिया।

किशोरी का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो वह मौके पर पहुंचने लगे। इस दौरान लोगों में तमाम तरह की अटकलें लगाई जाने लगी। लोगों का कहना था कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई है। किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। जिसके बाद सीओ और एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी की शिनाख्त में सफलता प्राप्त कर ली। उसकी शिनाख्त मोनी पुत्री आनंदपाल सिंह निवासी हथौड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि बिसौली के खेतों में एक किशोरी का शव पड़ा मिला है। जिसमें किसी अपने पर हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।