- शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के समाधान के बारे में बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विशाल प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। बेल्लारी और तुमकुरु में जनसभाओं को संबोधित किया।
- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के पांच जवानों का बलिदान।
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर त्यागपत्र वापस लिया।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा-कोविड 19 अब वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल नहीं।
- और, ताशकंद में एशिया कप-विश्व रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय महिला और पुरूष टीम ने 5 स्वर्ण सहित बारह पदक जीते।