बिल्सी-बिसौली हाईवे पर किया गया पौधारोपण

बिल्सी:- बिसौली-बिल्सी हाईवे पर आज मंगलवार को अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में तहसीलदार अशोक सैनी के नेतृत्व में रोड किनारे पौधारोपण का शुभारंभ 51 छायादार पौधे रोप कर हुआ ।

इस अवसर पर तहसीलदार अशोक सैनी ने कहा कि वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं| जीवों द्वारा छोड़े गए कार्बन डाइ-ऑक्साइड को ये जीवनदायिनी ऑक्सीजन में बदल देते हैं| इनकी पत्तियों, छालों एवं जड़ों से हम विभिन्न प्रकार की औषधियां बनाते हैं| इनसे हमें रसदार एवं स्वादिष्ट फल प्राप्त होते हैं| वृक्ष हमें छाया प्रदान करते हैं| इनके छाया में पशु-पक्षी ही नहीं, मानव भी चैन की सांस लेते हैं| जहां वृक्ष पर्याप्त मात्रा में होते है, वहां वर्षा की मात्रा भी सही होती है| वृक्षों की कमी सूखे का कारण बनती है| वृक्षों से पर्यावरण की खूबसूरती में निखार आता है| वृक्षों से प्राप्त लकड़ियाँ भवन- निर्माण एवं फर्नीचर बनाने के काम आती है| इस तरह, मनुष्य जन्म लेने के बाद से मृत्यु तक वृक्षों एवं उनसे प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रकार की वस्तुओं पर निर्भर रहता है|समिति के संस्थापक प्रशान्त जैन ने पेड़-पौधों के महत्त्व को समझाया ।

वृक्षों से होने वाले इन्ही लाभों के कारण मनुष्य ने इनकी तेजी से कटाई की है| औद्योगिक प्रगति एवं वनोन्मूलन इन दोनों के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो गया है| वृक्ष पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहायक होते हैं| मनुष्य अपने लाभ के लिए कारखानों की संख्या में वृद्धि करता रहा, किंतु उस वृद्धि के अनुपात में उसने पेड़ों को लगाने की ओर ध्यान ही नहीं दिया, इसके विपरीत उसने जमकर उनकी कटाई की|
इस मौके पर उप प्रधानाचार्य प्रेमपाल सिंह, हिमांशु ठाकुर, मोहित शर्मा गुरु, प्रतीक शर्मा, मृदुल शर्मा, लोकेश, अमन गुप्ता, राहुल गिरि, हरिकृष्ण ,महेंद्र पाल भारती , रामरक्ष पाल सिंह ,मीडियाप्रभारी प्रबल वार्ष्णेय समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।