समाजसेवी ने निराश्रित महिला को दी आर्थिक सहायता

राहुल मिश्र, बघौली

बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव डिग्गी में समाजसेवी व जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह राघव ने गांव पहुंचकर गरीब निराश्रित रामदुलारी पत्नी स्वर्गीय मोर बली व उसके बच्चों को कपड़े व आर्थिक मदद देकर हर कठिन समय में सहायता करने का आश्वासन दिया ।

इस मौके पर हिंदुस्तान सिक्योरिटी के मालिक ओपी सिंह सिसोदिया, पूर्व सैनिक राहुल सिंह, फैजान अहमद फैजी, राजेश त्रिवेदी, जन्मेजय सिंह, डॉ मधुकर सिंह, योगेश विक्रम सिंह, अंकित सिंह परमार, सानू अल्वी, विपुल सिंह, राशिद, नफीस अहमद आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।