अर्णव कलश एसोसिएशन (कलम की सुगंध) ने साहित्यकारों को कलम के सिपाही सम्मान से किया सम्मानित

राजेश पुरोहित-

देश की साहित्यिक संस्था कलम की सुगंध साहित्यिक मंच, झज्जर (हरियाणा) द्वारा साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

नव वर्ष के उपलक्ष्य पर 2 जनवरी को कलम की सुगंध साहित्यिक मंच पर काव्यपाठ करने वाले सभी कवि कवयित्रियों को 13 जनवरी को ‘कलम के सिपाही सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान कलम की सुगंध साहित्यिक मंच की सचिव कीर्ति जायसवाल जी के सहयोग से इस मंच के संस्थापक संजय कौशिक ‘विज्ञात’ जी,अध्यक्ष नवलपाल प्रभाकर ‘दिनकर’ जी एवं संरक्षक रूपेश कुमार जी द्वारा प्रदान किया गया।

समान्नित होने वाले साहित्यकारों में रामबाबू शर्मा जी, राजाराम स्वर्णकार, भुवन बिष्ट, सुधीर सिंह ‘सुधाकर’, भारत भूषण, आशा दिनकर, संतोष भावरकर, सूरज तिवारी ‘रुद्र’, रवि रश्मि ‘अनुभूति’, अन्नपूर्णा बाजपेयी, डी. एम. गुप्ता ‘प्रीत’, आचार्य गोपाल एवं राजेश शर्मा ‘पुरोहित’ जी के नाम प्रमुख हैं।