पार्वती आर्य कन्या इण्टर कॉलेज में हिन्दी दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

अंकित सक्सेना बदायूँ –

पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कालेज बदायूँ में हिन्दी दिवस मनाया गया । हिन्दी दिवस के अवसर पर विद्यालय में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कक्षा 8 से कक्षा 12 तक की छात्राओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये । विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत कर छात्राओं का ज्ञान वर्धन किया । शिक्षिकाओं ने हिन्दी के महत्व को समझाया ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शर्मा ने छात्राओं को हिन्दी की अनिवार्यता के बारे में बताया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कु शोभा गुप्ता ने सूरदास, तुलसीदास जैसे महान कवियों के जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुशील दुबे ने छात्राओं को हिन्दी दिवस के इतिहास के बारे मे बताया ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीना सिंह ने किया । कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य श्रीमती मधु शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।