डी0 एल0 एड0 प्रशिक्षुओं की जनपद स्तरीय शैक्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2019 का समापन

जिलाधिकारी महोदय श्री कुमार प्रशांत तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ श्री अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी जनपद बदायूँ में जनपद स्तरीय डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं की जनपद स्तरीय एथेलेटिक्स, वालीबाल, बैडमिण्टन, खो-खो, कबड्डी आदि शैक्षिक खेल कूद प्रतियोगिता-2019 के समारोह का समापन किया गया ।

समापन के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री राजीव कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें। तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । समापन मैच के दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।