आज दिनांक 03.03.2020 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सहसवान जनपद बदायूं में जिलाधिकारी बदायूं कुमार प्रशांत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा जनता से संवाद कर जनसमस्याएं सुनी गयी ।
जनपद के अन्य अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी तहसीलों पर जनता से संवाद कर जन समस्यायें सुनी गयी, जिनमें से कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा अन्य विभागों से संबन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये तथा भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।