कछौना-हरदोई -पवित्र माह सावन के शुरु होते ही भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सैकड़ों की तादात में कांवरियों का ताता शुरू हो गया है।कस्बे सहित आसपास के गांव से सैकड़ों की तादात में भोले बाबा के रगं मे रगे कांवरिया बम बम भोले के जयकारे के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भिन्न भिन्न घाटो को गंगाजल लेने के लिए रवाना हुये है।जो कि एक और से अपने वाहन व दूसरी ओर से पैदल यात्रा कर सावन मास के प्रथम सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
शनिवार की सुबह से ही कस्बा सहित आस पास के गाँवो मे बने शिवालय बम बम भोले के जयकारों से गुंजते नजर आए कस्बे के प्राचीन मंदिर बाबा कुशीनाथ से लगभग दो दर्जन कांवरिया व क्षेत्र के गांव रैंसों के ओमकारेश्वर महादेव मंदिर से लगभग 50 कांवरिया व रैसो के ही जंगलेश्वर महादेव से करीब 90 कांवरिया सहित क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर के शिव मंदिर से लगभग 80 कांवरिया का जत्था भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कन्नौज स्थित मेहंदी घाट से गंगाजल लेकर अपने अपने गांव स्थित शिवालयों पर सावन मास के पहले सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिये रवाना हुआ।
रैसो का जत्था गौरव मिश्रा , ज्ञानपुर के कांवरियों का जत्था भोलू दीक्षित की अगुवाई में रवाना हुआ । श्री दीक्षित ने बताया प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरियों का जत्था एक ओर से अपने वाहन से गंगा घाट तक जाएगा वहां से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए शनिवार की रात मल्लावां स्थित बाबा सुनासीरनाथ मंदिर में ठहरेगा । वहाँ उनके खाने पीने की व्यवस्था की जाएगी । रविवार की सुबह यात्रा प्रारम्भ कर शाम तक सारे कांवरिया अपने अपने गन्तव्य पर पहुंच कर सोमवार की सुबह गाँव स्थित शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक कर भोले नाथ का अशीर्वाद प्रदान करेगे।